Friday, December 10, 2010

दुनिया के भ्रष्ट देशों में भारत

" id="hiddentitle" > Friday, 10 Dec 2010 12:23:11 hrs IST

jaipur

नई दिल्ली । देश में एक के बाद एक बड़े घोटालों ने देश का सर शर्म से झुका दिया है। चपरासी से लेकर देश के पैसे के खर्च पर निगरानी करने वाले सतर्कता आयुक्त तक सब भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं। कोई कम तो कोई ज्यादा, पर भ्रष्टाचार के कीचड़ के छींटों से कोई भी बचा हुआ नजर नहीं आता। 2 जी स्पेक्ट्रम, आदर्श, तो कुछ ताजा नाम है ये सूची बहुत लम्बी है।




घूसखोरी आम बात


भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाली बर्लिन की गैर सरकारी संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 86 देशों में 90 हजार लोगों के सर्वेक्षण में पाया कि 60 प्रतिशत लोग मानते हैं कि रिश्वतखोरी अब आम होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर जारी रिपोर्ट में अफगानिस्तान, नाइजीरिया, इराक और भारत को सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों की सूची में रखते हुए कहा गया है कि इन देशों के पचास फीसदी लोगों ने रिश्वत मांगे जाने की बात स्वीकार की है।



कानून से उम्मीद बाकी


भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए भारत में पांच साल पहले कानून लागू किया। तब उम्मीद की थी कि कानून लागू होने के बाद भ्रष्टाचार में कमी आएगी। 5 सालों में कानून की सफलता के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। उम्मीद कर सकते हंै कि जनता को अपने हक के लिए जागरूक करने में यह कानून बड़ा हथियार साबित होगा।



पुलिस को एक और तमगा



रिपोर्ट में भारत की पुलिस सर्विस को सबसे भ्रष्ट सेवा का तमगा दिया गया है। 191 देशों की सूची में भ्रष्टाचार में भारत 178वीं पायदान पर है। भारत को दस में से 3.3 अंक मिले है। करेप्शन प्रेसेप्शन इंडेक्स में भारत का स्थान 87वां है।



सिर झुकाने वाले आंकड़े



75 प्रतिशत लोग भारत में किसी न किसी तरह भ्रष्टाचार का सामना करते हैं
178 वें पायदान पर है भारत 191 देशों की सूची में
20 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि वर्ष 1948 से 2008 तक बाहर भेजे
1/4 सांसदों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप
1/3 लोगों को पुलिसको रिश्वत देनी पड़ी दुनियाभर में।

No comments:

Post a Comment